काशीपुर, फरवरी 1 -- केंद्र सरकार के संसद में पेश किया गया बजट पूरी तरह से समावेशी है और सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। देश के विकास में इसका बहुत अच्छा असर पड़ेगा। इस बजट में किसानों, व्यापारियों, उद्यमी और युवाओं सभी के हितों का ध्यान रखा गया है और इस बजट में मोदी सरकार की देश के विकास के प्रति दूरदर्शी सोच झलकती है। - दीपक बाली महापौर, नगर निगम काशीपुर केंद्र के प्रस्तुत बजट पूरी तरह से फेलियर है। इस बजट में पिछड़ों, दलितों, महिला सशक्तिकरण के लिए के लिए कोई भी विशेष पैकेज नहीं रखा गया है। उत्तराखंड के लिए किसी भी नई ट्रेन योजना को घोषित न कर उत्तराखंड विरोधी सोच को दर्शाया है। मोदी सरकार देश की जनता को एक बार फिर गुमराह करने की कोशिश कर रही है। -अलका पाल, महानगर अध्यक्ष, कांग्रेस, काशीपुर आयकर में छूट न देना, उचित नहीं है क...