श्रावस्ती, फरवरी 5 -- श्रावस्ती, संवाददाता। जिले के युवा केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीधे संवाद कर सकते हैं। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की पहल के तहत माय भारत पोर्टल पर माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 प्रतियोगिता की शुरुआत की गई है। जानकारी देते हुए जिला युवा अधिकारी माय भारत नवनीत कुमार ने बताया कि ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का पहला चरण तीन फरवरी से शुरू हो गया है। जिसमें युवाओं को बजट से संबंधित 30 सवालों के जवाब देने होंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 17 फरवरी 2026 है। प्रत्येक राज्य से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। 17 फरवरी से तीन मार्च तक चलने वाले दूसरे चरण में, चयनित युवाओं को केंद्रीय बजट से संबंधित आठ विषयों पर निबंध लिखना होगा। निबंधों का मूल्यांकन ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.