सिमडेगा, फरवरी 24 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। सुबे के वित्त मंत्री राधा कृष्णन किशोर ने मंगलवार को राज्य का आम बजट पेश किया। बजट पेश होने के बाद जिले में शहर से लेकर गाँव तक चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। भले ही बजट भाषण में जिले का नाम सीधे नहीं आया, लेकिन कृषि, सड़क, आदिवासी कल्याण, स्वास्थ्य और स्टार्टअप से जुड़े प्रावधानों को लेकर लोगों में आशा और संशय दोनों भाव दिखे। कुछ ने इसे अवसर बताया, तो कुछ ने इसे सामान्य बजट कहा। जिले के किसानों के बीच बजट को लेकर अपेक्षाकृत सकारात्मक प्रतिक्रिया दिखी। पशुपालन, बीज सहायता, सिंचाई विस्तार और महिला किसान समूहों पर खास जोर ने उम्मीद जगाई है। चर्चाओं और प्रतिक्रियाओं से साफ दिखा कि जिले का मूड न तो पूरी तरह उत्साहित है, न पूरी तरह नाराज। किसान, महिला समूह और खेल जगत ने इसे सकारात्मक माना। जबकि व्यापारी, पे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.