किशनगंज, फरवरी 2 -- टेढ़ागाछ, एक संवाददाता। वित्त मंत्री द्वारा रविवार को बजट पेश किए जाने के बाद टेढ़ागाछ क्षेत्र वासियों की बजट को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। प्रखंड क्षेत्र के किसान, मजदूर, महिला ,युवा वर्ग एवं अन्य लोगों ने बजट को लेकर कई प्रतिक्रियाएं दी। स्थानीय किसानों का कहना है कि बजट से हम किसानों ने कई उम्मीदे लगा रखी थी लेकिन हमारे क्षेत्र में उत्पादन होने वाले फसलों को बढ़ावा देने के लिए कोई खास कदम नहीं उठाए गए और ना ही किसानों को कोई खास विशेष सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। बजट में नारियल, चंदन, पहाड़ी क्षेत्रों में होने वालीं खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है लेकिन हमारे क्षेत्रों में होने वाली धान, पटसन आदि फसलों पर बात नहीं की गई। वहीं उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए जिला मुख्यालय जाने वालीं छात्राओं म...