रांची, फरवरी 8 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी द्वारा केंद्रीय बजट को विकसित भारत का आधार बताने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि भाजपा के नेता बंद कमरों में बैठकर आंकड़ों की जो बाजीगरी दिखा रहे हैं, उसका जमीन पर कोई वजूद नहीं है। यह बजट झारखंड के लिए विकास का नहीं, बल्कि विश्वासघात का दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि राजीव प्रताप रूडी आंकड़े गिना रहे हैं, लेकिन उन्हें यह भी बताना चाहिए कि झारखंड का एक लाख 36 हजार करोड़ रुपये का बकाया केंद्र सरकार क्यों दबाकर बैठी है? अगर यह पैसा राज्य को मिल जाए तो झारखंड की तस्वीर बदल जाएगी। अपना हक मांगने पर केंद्र सौतेला व्यवहार करता है। उन्होंने सवाल किया कि क्या इस बजट से दाल, चावल, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.