बिहारशरीफ, फरवरी 1 -- महिलाओं, किसानों व युवाओं के हित में है बजट बिहारशरीफ। आम बजट नालंदा के लोगों की उम्मीदों के अनुसार है। महिलाओं, किसानों के साथ ही युवाओं के हित में बजट को पेश किया गया है। इससे छोटे शहरों का भी तेजी से विकास होगा। एमएसएमई से छोटे और लघु उद्यमियों को भी काफी लाभ होगा। इससे जिले में छोटे-मोटे कल-कारखाने खुलने के पर्याप्त अवसर मिलेंगे। स्टार्टअप को गति मिलेगी। फसल विविधीकरण और मत्स्यपालन योजनाओं से गांव के लोग आत्मनिर्भर बनेंगे। पर्यटन और ऐतिहासिक स्थलों को भी अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी। हाई स्पीड कॉरिडोर से कारोबार का विस्तार होगा। गांव और छोटे शहरों के उत्पाद बड़े शहरों तक पहुंच सकेंगे। सरकार ने यह दिखाया है कि छोटे शहरों और गांवों को भी विकास की मुख्यधारा में लाना उसका लक्ष्य है। ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने ...