मुरादाबाद, फरवरी 14 -- महर्षि दयानंद लॉ कॉलेज भदासना में बजट को लेकर शनिवार को विधानसभा चौपाल का आयोजन किया गया। कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह ने बजट की प्रमुख घोषणाओं पर चर्चा की। कहा कि बजट जनकल्याण की मजबूत आधारशिला है। यह भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में ठोस एवं प्रभावी कदम सिद्ध होगा। बजट में आमजन, किसानों, युवाओं और महिलाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल की गई हैं। केंद्र सरकार ने इस बजट के माध्यम से विकास, रोजगार और आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को मजबूत किया है। मध्यम वर्ग को कर राहत प्रदान कर सरकार ने आम आदमी की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया है। महिला सशक्तिकरण के लिए भी बजट में विशेष प्रावधान किए हैं, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होंगे। अंत में विधायक ने प्रधानमंत्री नरें...