लखनऊ, फरवरी 20 -- हलवासिया कोर्ट में आयोजित चौपाल में राज्यसभा सांसद तथा पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने बजट की उपलब्धियां गिनाईं। डॉ दिनेश शर्मा ने बजट को जनकल्याणकारी और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। कार्यक्रम में रमेश तूफानी, अभियान संयोजक घनश्याम दास अग्रवाल, रजनीश गुप्ता, श्रीकृष्ण लोधी, विनायक पांडेय, सुरेश छबलानी, प्रियंका गुप्ता, नरेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहें। उन्होंने कहा कि बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला है। देश के समग्र विकास, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, महिलाओं के सशक्तिकरण, सीमाओं की सुरक्षा तथा व्यापार-उद्योग को बढ़ावा देने वाला बजट है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...