रामपुर, अप्रैल 1 -- वित्तीय वर्ष 2024-25 के आखिरी दिन सोमवार को विभिन्न विभाग बजट को खपाने में लगे रहे। इसको लेकर कलक्ट्रेट स्थित कोषागार में सुबह से ही गहमागमी बनी रही। विभिन्न विभागों के बिल यहां भुगतान के लिए पहुंचे और भुगतान की प्रक्रिया लगातार जारी है। मार्च के अंतिम सप्ताह में अलग-अलग विभागों ने तकरीबन 300 करोड़ का भुगतान कराया है। आखिरी तीन दिनों में 100 करोड़ विभागों को बांटे गए। वैसे तो साल का आखिरी माह मार्च के शुरू होते ही कोषागार में भुगतान की प्रक्रिया तेज हो गई थी, लेकिन आखिरी दिन सुबह से ही विभिन्न सरकारी विभागों के लेखा कर्मचारियों का यहां आवाजही बनी रही। सुबह से ही जिले भर के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने यहां के चक्कर काटने शुरू कर दिए थे। विभागों में बजट को खपाने की होड़ मची हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मार्च क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.