लातेहार, फरवरी 24 -- लातेहार, संवाददाता। मंगलवार को पेश किए गए वित्त वर्ष 2026-27 के बजट को लेकर युवाओं के बीच उत्साह और बहस दोनों देखने को मिल रही है। 1.58 लाख करोड़ रुपये के इस अबुआ दिशोम बजट को हेमंत सोरेन सरकार ने झारखंड विधानसभा में पेश किया। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, महिला सशक्तिकरण और आधारभूत संरचना पर फोकस वाले इस बजट पर जिले के युवाओं ने अपनी-अपनी राय रखी। सोनू कुमार ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में नए स्कूल ऑफ एक्सीलेंस और संस्थान खोलने की पहल स्वागत योग्य है। इससे ग्रामीण छात्रों को बेहतर संसाधन मिलेंगे और प्रतियोगी परीक्षाओं में उनकी भागीदारी बढ़ेगी। अजय यादव ने कहा कि गांवों में सड़क और आधारभूत संरचना पर जोर दिया गया है। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और स्थानीय स्तर पर विकास की गति तेज होगी। रिमझिम कुमारी ने कहा कि उच्च शिक्षा के...