मधेपुरा, मार्च 5 -- कुमारखंड,निज संवाददाता। बिहार सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री सम्राट चौधरी द्वारा पेश किए गए बजट पर अलग-अलग प्रतिक्रिया व्यक्त की गई है। जहां पक्ष ने इस बजट को ऐतिहासिक बताते हुए बिहार में विकास की गंगा बहाने वाला बजट बताया है। वहीं दूसरी ओर विपक्ष ने इसे नकारते हुए बजट को आर्थिक रूप से ओर कमजोर करने वाला बताया है। बजट को लेकर जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार गांधी ने कहा कि यह बजट बिहार वासियों के लिए वरदान साबित होगा और सभी वर्गों के लिए हितकारी होंगे। जदयू पूर्व अध्यक्ष नवीन कुमार ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि इस बजट में किसान, मजदूर, आमलोगों को ध्यान में रखा गया है। इससे बिहार में चहुंमुखी विकास को बढ़ावा मिलेगा। बीजेपी मंडल अध्यक्ष पूर्वी गौतम राणा साह ने कहा कि बजट में स्वास्थ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.