जहानाबाद, मार्च 8 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। बिहार बजट में अनुबंध पर कार्यरत कर्मियों के मानदेय वृद्धि की चर्चा नहीं किए जाने के विरोध में माले ने प्रतिवाद मार्च निकाला। प्रखंड कमेटी के सचिव प्रभात कुमार के नेतृत्व में भाकपा माले कार्यालय से जहानाबाद मोड़ तक मार्च निकला। माले नेता श्याम जी पांडेय ने बताया कि बिहार सरकार द्वारा बजट में आशा कर्मियों, जीविका दीदियों, रसोइया एवं बेलट्रान के डाटा इंट्री ऑपरेटर,कार्यपालक सहायकों के मानदेय या अनुबंध पर चर्चा तक नहीं करना सरकार के तानाशाही रुप का परिचायक है। लगातार बढ़ रही मंहगाई में लाखों की संख्या में कार्यरत कर्मियों का शोषण एवं दमन किया जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर भाकपा माले के विधायकों द्वारा विधानसभा में विरोध जताया गया है और अगर सरकार ध्यान नहीं देती है तो पार्टी आगे की रणनीति जारी रखेगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.