शामली, मई 24 -- जनपद में विभिन्न परियोजनाओं के रुके निर्माण कार्य अब गति पकड़ सकेंगे। शासन से विभिन्न परियोजनाओं के लिए बजट जारी कर दिया गया है। इसके चलते विकास भवन एवं निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट भवन के साथ ही दुल्लाखेडी से गंदेवड़ा संगम तक मार्ग के लिए बजट जारी कर दिया गया है, जबकि लगभग 35 करोड़ के निर्माण कार्यों के लिए शीघ्र ही बजट जारी होने वाला है। जनपद मुख्यालय पर विकास भवन का निर्माण कार्य अभी छह साल से रुका है। विकास भवन का तीन मंजिल भवन प्रस्तावित था। उस समय प्रथम स्थल पर पार्किंग एवं कुछ कक्ष बनाए गए जबकि इससे ऊपरी मंजिल सीडीओ से लेकर विभिन्न विभागों के भवन तैयार किए गए। उसी समय कई विभागों को नये भवनों में स्थानांतरित कर दिया गया था लेकिन तीसरी मंजिल का निर्माण रोक दिया गया था। बजट के अभाव में तब से निर्माण रुका हुआ था। अब शासन ने इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.