देवरिया, फरवरी 5 -- देवरिया, निज संवाददाता एनएचएम का बजट नहीं मिलने से स्वास्थ्य विभाग के एक दर्जन राष्ट्रीय कार्यक्रमों पर ब्रेक लग गया है। साल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में करीब 100 करोड़ का बजट मिलता है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 4 माह पहले एनएचएम का बजट शून्य कर दिया गया, जबकि वित्तीय वर्ष 2025-26 में बजट नहीं आने से राष्ट्रीय कार्यक्रम ठप हैं। बजट के अभाव में आरबीएसके,अंधता नियंत्रण, कुष्ठ, टीबी उन्मूलन कार्यक्रम प्रभावित हो रहे हैं। वहीं एनएचएम के 1100 कर्मचारियों को दो महीने से वेतन नहीं मिलने से वह आर्थिक तंगी में हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की योजनाओं पर बजट संकट पड़ रहा है। बजट की कमी के चलते कई महत्वपूर्ण योजनाएं प्रभावित हैं, जिससे स्वास्थ्य कर्मियों के वेतन, केंद्रों के संचालन और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं पर संकट गहरा...