पटना, मार्च 24 -- उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि राज्य सरकार इस वर्ष भी अपने बजट का 98 फीसदी राशि खर्च करेगी। वे सोमवार को विधानसभा में विनियोग विधेयक पेश करने के बाद सरकार का पक्ष रख रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022-23 में 98 फीसदी, जबकि 2023-24 में 97 फीसदी राशि खर्च हुई थी। इस वर्ष भी इससे कम राशि खर्च नहीं होगी। तीन मार्च को जब राज्य सरकार बजट पेश हो रहा था, हमने 84 फीसदी राशि खर्च कर दी थी। उन्होंने विपक्ष के राशि खर्च नहीं करने के आरोप पर तंज कसा और कहा कि हमने तो अपने खर्च का हिसाब दे दिया, लेकिन राजद शासन काल में वर्ष 2001-02 में महज 23 फीसदी राशि ही खर्च हो सकी थी। सोमवार को उपमुख्यमंत्री ने 3.21 लाख करोड़ का विनियोग (संख्या 2) विधेयक पेश किया। हालांकि इसके पहले सरकार ने 3.17 लाख करोड़ का बजट पेश किया था। चलते सत्र में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.