गया, मार्च 3 -- बजट की हुई सराहना तो विपक्ष ने बताया दिशाहीन इंट्रो:::बिहार बजट सोमवार को पेश हुआ तो उम्मीद जतायी जा रही है कि आने वाले समय में बिहार में तेजी से विकास होगा। बजट का आकार भी बढ़ाया गया। सरकार पक्ष के लोग इसे विकास वाला बजट बता रहे। वहीं विपक्ष इसे दिशाहीन बता रहा है। विनय कुशवाहा, प्रदेश सचिव, राजद यह एक दिशाविहीन बजट है। इसमें रोजगार सृजन की कोई व्यवस्था नहीं है। सूबे में कल-कारखाने की स्थापना करने का कोई प्रावधान नहीं है। बिहार के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए गुणवत्तापूर्ण महाविद्यालय व विश्वविद्यालय की स्थापना का कोई विजन नहीं दिख रहा है। राष्ट्रीय स्तर का विश्वविद्यालय बनाने का इस बजट में कोई प्रावधान सुनिश्चित नहीं है। रंजन यादव, जिला महासचिव, राजद इस बजट में विधानसभा चुनाव को देखते हुए सिर्फ झूठ का पिटारा पेश किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.