पटना, फरवरी 6 -- बिहार विधान परिषद में राज्य सरकार द्वारा पेश किए गए 2026-27 के वार्षिक बजट पर भोजनावकाश के बाद चर्चा शुरू हुई। इस चर्चा में सत्ता पक्ष ने राज्य बजट में किए गए प्रावधान की सराहना की तो विपक्ष ने आलोचना की। सबसे पहले राजद के डॉ. अजय कुमार सिंह ने बजट के प्रावधानों का जिक्र किया और कहा कि हमें डेमोग्राफिक डिवडेंट लेना चाहिए, हमारे राज्य के युवा दूसरे प्रदेशों के विकास में सहभागी बन रहे हैं लेकिन इसका कहीं कोई जिक्र नहीं है। वहीं, उन्होंने पटना का प्रति व्यक्ति जीडीपी का जिक्र किया और दूसरे अन्य पिछड़े जिलों की चर्चा की और कहा कि यह अंतर सरकार बंद करे और पटना की तरह ही कोसी एवं सीमांचल के पिछड़े इलाकों का भी विकास करे। वहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में एक सौ लोगों में 34 लोग शिक्षा एवं स्वास्थ्य एवं अन्य सुविधाओं से वंचि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.