रांची, फरवरी 24 -- रांची। साईंनाथ यूनिवर्सिटी के कुलपति और पीएचडी चेंबर ऑफ कॉमर्स (झारखंड) के चेयरमैन डॉ. एसपी अग्रवाल ने बजट का स्वागत करते हुए इसे विकासोन्मुखी बताया है। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में सिंचाई परियोजनाओं के विस्तार, कोल्ड स्टोरेज निर्माण और फूड प्रोसेसिंग इकाइयों की स्थापना से किसानों की आय में स्थायी वृद्धि होगी। डॉ. अग्रवाल ने महिला सशक्तीकरण के तहत स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय मदद और बालिका शिक्षा के लिए नए स्कूलों की घोषणा को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाला कदम बताया। साथ ही, एमएसएमई और स्टार्टअप्स के लिए सब्सिडी व निवेश प्रोत्साहन नीतियों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इन प्रावधानों से राज्य की आर्थिक गति तेज होगी और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.