कानपुर, नवम्बर 24 -- सरवनखेड़ा। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में लाखों के बजट से आरआरसी सेंटर बनाए गए। इन्हें तैयार हुए लगभग एक साल बीत चुका है। मगर इनका संचालन अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अभियान के तहत लाखों रुपये की लागत से सरवनखेड़ा ब्लॉक में बने आरआरसी सेंटर शो-पीस साबित हो रहे हैं। आरआरसी सेंटर बनाने का उद्देश्य गांवों से निकलने वाले सूखा-गीला कचरा को सेंटर में अलग-अलग कर गीले कूड़े को इकठ्ठा कर उसका डिस्पोजल कर खाद बनाकर बिक्री से पंचायत की आय बढ़ाना था, लेकिन सरवनखेड़ा ब्लॉक के अधिकांश गांवों में आरआरसी सेंटर पर ताला लटक रहे हैं। सरवनखेड़ा ब्लॉक के उमरन गांव में 2023-24 में करीब 5 लाख रूपये से बना आरआरसी सेंटर सचिव और ग्राम प्रधान को लापरवाही से निष्प्रयोज्य पड़ा है। केंद्र का संचालन नहीं होने से गांव की गलियो...