मऊ, फरवरी 1 -- मऊ। घर बैठे बजट का हर अपडेट पाने के लिए रविवार को लोग टीवी पर चिपके रहे। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, व्यापार और खेती-किसानी के लिए बजट में कुछ बेहतर की उम्मीद पाले लोग हर काम छोड़कर टीवी पर टकटकी लगाए रहे। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट पेश किया। यूपी के सभी जिलों के साथ ही मऊ में इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर खोले जाने की घोषणा के बाद बजट देख रहे लोग कुर्सी से उछल पड़े। शहर के रहने वाले रामनरेश राय ने इसे स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा योगदान बताया। इसके साथ ही यूपी के साभी जिलों के साथ ही मऊ में भी कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा। दीदी के बाद अब ग्रामीण महिलाओं के लिए शी मार्ट बनाए जाएंगे। मधुबन की रहने वाली सीमा राजभर ने बताया कि इससे मऊ के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली महिलाएं सशक्त हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.