महोबा, फरवरी 12 -- महोबा,संवाददाता। यूपी विधानसभा के बजट को लेकर जिले में लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया रहीं सत्ता धारियों ने बजट को बालिका शिक्षा सहित महिला सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक बताया तो विपक्ष ने हर बार की भांति बजट के नाम पर बुंदेलखंड के साथ छलावा होने की बात कही। विधानसभा बजट को लेकर पिछले कई दिनों से चर्चाएं चल रही थी बुंदेलखंड के हिस्से में बड़ी परियोजना सहित मेडिकल क्षेत्र में कोई सौगात की बुंदेले उम्मीद लगाए थे मगर बुंदेलखंड के लिए बजट में कोई खास प्रावधान न होने से मायूषी हाथ लगी है हालाकि पर्यटन विकास को लेकर 200 करोड़ रूपये की से कराए जाने वाले कार्यो से बुंदेलखंड का विकास होगा। एमएलसी जीतेन्द्र सिंह सेंगर ने कहा कि सरकार का फोकस स्वास्थ्य शिक्षा व रोजगार पर है। सरकार ने युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए खजाने खोल दिए हैं। ज...