मथुरा, फरवरी 1 -- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 को भाजपा के जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने विकासोन्मुख, जन कल्याणकारी और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम बताया है। रविवार को भाजपा जिला कार्यालय पर बजट का लाइव प्रसारण देख उत्साहपूर्ण वातावरण में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बजट का स्वागत किया। रविवार सुबह पुष्पांजलि स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री/एमएलसी और मथुरा प्रभारी अशोक कटारिया, पूर्व ऊर्जा मंत्री/विधायक श्रीकांत शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, विधायक राजेश चौधरी, मेघ सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, जिला महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव, जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे। विध...