हजारीबाग, फरवरी 1 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। हजारीबाग चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष राजकुमार जैन टोंग्या एवं सचिव विजय केसरी ने प्रस्तुत बजट पर कहा कि वैश्विक अनिश्चितता के बीच देश की बजट कठोर जरूर है, किन्तु अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने वाला बजट है । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आयकर में कोई बढ़ोतरी नहीं करने के बावजूद यह बजट आम आदमियों सहित मध्यम वर्ग के लोगों की उम्मीदों के अनुरूप प्रतीत होता है। साथ ही रक्षा, बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य, पूंजीगत खर्च, बिजली क्षेत्र और किफायती आवास के विकास पर ध्यान दिया गया है। बजट सामाजिक कल्याण और वित्तीय अनुशासन के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध नजर आती हैं। वहीं उम्मीद है कि इस बजट से महंगाई पर रोक लग पाएगी । इस बजट से उत्पादन कर्ताओं, किसानों और उद्यमियों को लाभ मिलेगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.