मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- साहेबगंज। नगर परिषद के सभागार में शुक्रवार को सभापति कलावती देवी की अध्यक्षता में सामान्य बोर्ड की बैठक हुई। ईओ रंधीर लाल ने संचालन किया। बैठक में 2025-26 के लिए बजट तैयार करने और विकास कार्यों में प्रगति लाने पर चर्चा की गई। वहीं, स्ट्रीट लाइट की निविदा को पूर्ण कराने, एचएफए कार्यों में प्रगति लाने, नगर परिषद के सभी क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरा लगाने एवं सभी घरों में डस्टबिन की व्यवस्था तथा सड़क के दोनों किनारे पौधरोपण का प्रस्ताव लिया गया। पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह से दमकल वाहन मुहैया कराने, नारायण चौक के समीप बौद्ध श्रद्धालुओं के लिए गेस्ट हाउस का निर्माण कराने की मांग की गई। बैठक में उप सभापति मो. अलाउद्दीन, बुंदेल पासवान, प्रभु कुमार, प्रियंका कुमारी, किरण चौधरी, प्रशांत कुमार प्रिंस, मिथिलेश देवी, रंजू देव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.