बुलंदशहर, जनवरी 31 -- केंद्र सरकार द्वारा शीघ्र प्रस्तुत किए जाने वाले बजट को लेकर सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगों में खासा उत्साह है। क्षेत्र में करीब 350 औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं, जिनमें टाइल्स, सीमेंट और आयरन इंडस्ट्री का विशेष योगदान है। आगामी बजट को लेकर उद्यमियों को उम्मीद है कि सरकार उद्योग हित में ठोस और व्यावहारिक निर्णय लेगी। उद्योग प्रतिनिधियों का कहना है कि लीज होल्ड औद्योगिक भूखंडों को फ्री होल्ड में परिवर्तित किया जाना चाहिए, जिससे निवेशकों को स्थायित्व और सुरक्षा मिल सके। इसके साथ ही एमएसएमई उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सस्ती ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध कराया जाए, ताकि छोटे और मध्यम उद्योग अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ा सकें। निर्यातोन्मुखी कंपनियों के लिए आयकर में कमी अथवा पूर्ण छूट देने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई ...