मुजफ्फरपुर, फरवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। केंद्रीय बजट में जल जीवन हरियाली मिशन को और गति देने की घोषणा की गई है। इसमें देशभर के 500 नए तालाबों का अमृत सरोवर योजना से जीर्णोद्धार की बात कही गई है। ऐसे में जिले में योजना के तहत प्रस्तावित 40 अमृत सरोवरों के लिए फंड उपलब्ध हो जाने से आसानी होगी। इसका असर जिले के लगातार गिर रहे जल स्तर को सुधारने में होगा। इसको लेकर जल संरक्षण के लिए कार्य कर रहे अजय कुमार सहाय ने बताया कि बजटीय प्रबंधन होने से राज्य सरकार को अतिरिक्त फंड उपलब्ध हो जाएगा। इससे जिले में मृतप्राय हो रहे जलाशयों को जीवनदान देने में मदद मिलेगी। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण ने पूर्व से ही 40 नए सरोवरों के निर्माण और जीर्णोद्धार की कार्य योजना बना रखी है। इससे संबंधित एक प्रस्ताव मुख्यालय के जरिए केंद्र सरकार को भेजा जा चुका...