अलीगढ़, फरवरी 2 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। आम बजट में शिक्षा के विकास को लेकर विशेष पहल की गई है। 15 हजार स्कूलों और 500 से अधिक कॉलेज में कंटेंट क्रिएटर लैब की स्थापना की घोषणा की गई है। इस पहल से हजारों की संख्या में नवाचार और विचार सरकार को प्राप्त होंगे। स्टेट रिसोर्स पर्सन बेसिक शिक्षा परिषद संजीव शर्मा ने बताया कि कंटेंट क्रिएटर लैब की स्थापना महत्वपूर्ण पहल है। शिक्षण कार्य को लेकर शिक्षक नए नए नवाचार प्रस्तुत कर रहे हैं। लैब स्थापित होने के बाद शिक्षक स्कूल ही नए नए कंटेंट बना सकें। जिससे शिक्षण कार्य को और आसान बनाया जा सकेगा। इससे सबसे अधिक लाभ नवाचार पर काम करने वाले शिक्षकों को ही प्राप्त होगा। बता दें कि सरकार द्वारा लॉन्च ई- विद्या पोर्टल पर शिक्षकों के सराहनीय शिक्षण कंटेंट उपलब्ध हैं। इस पोर्टल 200 से अधिक शिक्षकों का कं...