अलीगढ़, फरवरी 10 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। जिले की एक मात्र चीनी मिल दुर्दशा की मार झेल रही है। किसानों के तमाम संघर्षों के बाद चीनी मिल का ताला नहीं खुल पा रहा है। अब यूपी सरकार का बजट पेश होने जा रहा है। किसानों को उम्मीद है कि इस बार सरकार साथा चीनी मिल को लेकर बजट पास कर किसानों को राहत देगी। इसके अलावा कृषि से संबंधित सामग्री पर छूट प्रदान करेगी। अलीगढ़ जनपद कभी गन्ना बेल्ट में शामिल था। लेकिन इसका रकबा लगातार घटना गया। वर्ष 2017-18 में गन्ने का रकबा 11 हजार हेक्टेयर था। वर्तमान में 6743 हेक्टेयर है। बीते वर्ष की अपेक्षा में कुछ बढ़ोतरी हुई है। 55 साल पुरानी चीनी मिल की हालत जर्जर हो चुकी है। चीनी मिल बंद होने से किसान बेहद परेशान हैं। मिल को शुरु कराए जाने की मांग लंबे समय से चल रही है। कई बार मुद्दा विधान सभा में उठा चुका है। ...