भागलपुर, फरवरी 4 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। राज्य में शहद उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है। शहद प्रसंस्करण सुविधाएं उपलब्ध कराने, उनकी ब्रांडिंग एवं पैकेजिंग तथा मूल्य-वर्धित उत्पादों को तैयार करने एवं उनके विपणन में सहयोग करने के उद्देश्य से बिहार राज्य शहद प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी संघ लिमिटेड का गठन किया गया है। शहद उत्पादन एवं विपणन के क्षेत्र में प्राथमिक समितियां प्रखंड स्तर पर गठित की गयी हैं। सबौर और बिहपुर में व्यापक पैमाने पर शहद का उत्पादन होता है। यहां के शहद की सप्लाई देश के नामी कंपनियों में की जाती है। कई मधु कृषक शहद के व्यापार से करोड़पति बन गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.