सीवान, फरवरी 4 -- सीवान। राजद जिला प्रवक्ता तथा सीवान के व्यवसायी उमेश कुमार ने सीवान में चेम्बर आफ कामर्स की इकाई प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि देश के अन्य व्यापारिक केन्द्रों की भांति सीवान में भी चेम्बर आफ कामर्स का गठन होने से सीवान के सभी ट्रेड़ से जुड़े व्यवसायी इस संगठन के माध्यम से एक छत के नीचे अपनी व्यापारिक कठिनाइयों तथा मूलभूत समस्याओं को आपस में साझा कर समस्याओं का समाधान पा सकते हैं। इसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी करेंगे, जिससे ट्रेडर्स में सुरक्षा का बोध होगा तथा सीवान का व्यापार प्रगति करेगा तथा सफलता के नये आयाम गढ़ेगा। सीवान के व्यापारियों की इस चिर प्रतीक्षित इच्छा को धरातल पर लाने तथा उसे कार्य-रूप देने के लिए सीवान का व्यापारी वर्ग व डीएम का आभार प्रकट करता है। आभार प्रकट करने वालों में पिंकू जायसवाल, वि...