बुलंदशहर, फरवरी 1 -- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया। भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में केंद्रीय बजट का सजीव प्रसारण सुना गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विकास चौहान, सदर विधायक प्रदीप चौधरी, सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह उपस्थित रहे। इस मौके पर बड़ी संख्या में व्यापारी वर्ग, प्रबुद्धजन, पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने कहा की "केंद्रीय बजट 2026 प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला ऐतिहासिक और दूरदर्शी बजट है। आयकर में दी गई छूट से मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिली है, जिससे आम नागरिक की क्रय शक्ति बढ़ेगी और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर कायेक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष दीपक ऋषि, स...