मुजफ्फरपुर, फरवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बजट में ट्रामा सेंटर की क्षमता बढ़ाने के प्रस्ताव से मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में बेड और डॉक्टरों की सुविधा बढ़ने की उम्मीद है। इससे गंभीर स्थिति में पहुंचे मरीजों के इलाज में सुविधा होगी। दरअसल, मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में 10 बेड का ट्रामा सेंटर है, जबकि मरीजों की संख्या हर दिन 50 से 60 रहती है। इसके अलावा मॉडल अस्पताल में गंभीर मरीजों के लिए ट्रायज भी खोला गया है। मुजफ्फरपुर में सदर अस्पताल के अलावा एसकेएमसीएच में भी ट्रामा सेंटर है। एसकेएमसीएच के ट्रॉमा सेंटर की क्षमता भी मात्र आठ बेड की है, जबकि यहां उत्तर बिहार के कई जिलों के गंभीर मरीजों को इलाज के लिए लाया जाता है। हर दिन 70 से 80 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। मालूम हो कि वर्ष 2021 में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.