रांची, फरवरी 24 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के चतरा में डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय स्थापित होगा। उच्च व तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से झारखंड सरकार ने यह निर्णय लिया है। राज्य में भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए राज्य के वैसे सुदूरवर्ती क्षेत्रों जहां नए कॉलेजों की स्थापना की आवश्यकता है, वहां कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। इनमें व्यावसायिक पाठ्यक्रम में जॉब ओरिएंटेड कोर्सेज की पढ़ाई करायी जाएगी। पहले चरण में सात जिलों में 12 कॉलेजों की स्थापना की जाएगी। वहीं, राज्य के सभी 17 राजकीय पॉलिटेक्निक और छह नव निर्मित पॉलिटेक्निक को जे-प्रगति (झारखंड पॉलिटेक्निक का उन्नत स्नातक और नवाचार आधारित तकनीकी संस्थान के रूप में पुनरुद्धार) स्कीम से जोड़ा जाएगा। झारखंड के पॉलिटेक्निक को इस स्कीम के तहत आईआईटी और एनआईटी की तर्ज ...