अलीगढ़, फरवरी 11 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश सरकार द्वारा बजट में ऊर्जा क्षेत्र के लिए 65,926 करोड़ रुपये का प्रावधान अलीगढ़ के लिए भी नई संभावनाओं के द्वार खोलता नजर आ रहा है। सरकार ने शहरों में 24 घंटे, ग्रामीण क्षेत्रों में 19 घंटे तथा कृषि फीडरों पर 10 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति का लक्ष्य तय किया है, जिससे जिले में लंबे समय से चली आ रही बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। नगर निगम की विस्तारित सीमा में शामिल कई इलाके अब भी ग्रामीण ढांचे जैसी बिजली व्यवस्था झेल रहे हैं। नई योजना लागू होने पर इन क्षेत्रों को भी शहरी मानकों के अनुरूप निर्बाध बिजली मिलने की संभावना है। इससे आवासीय क्षेत्रों के साथ छोटे उद्योगों और व्यापार को भी बड़ा लाभ मिल सकता है। वहीं असदपुर कयाम में 33 केवी और मथुरा रोड पर प्रस्...