लखनऊ, फरवरी 1 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता औद्योगिक व लॉजिस्टिक कॉरिडोर के आसपास यूनिवर्सिटी टाउनशिप स्थापित करने में केंद्र सरकार राज्यों की मदद करेगी। पूरे देश में पांच यूनिवर्सिटी टाउनशिप स्थापित की जाएंगी। ऐसे में यूपी के नोएडा में एक यूनिवर्सिटी टाउनशिप स्थापित की जा सकती है। दिल्ली-एनसीआर का हिस्सा होने के साथ-साथ यह मोबाइल मैन्यूफैक्चरिंग में अग्रणी है। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ तमाम अत्याधुनिक सुविधाएं हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर एमके अग्रवाल कहते हैं कि नोएडा दिल्ली एनसीआर का चमकता सितारा है। यहां पर यूनिवर्सिटी टाउनशिप स्थापित करने से हरियाणा व राजस्थान को भी लाभ होगा। नोएडा में प्रतिभावान व उच्च योग्यता वाले युवा जॉब करते हैं। डाटा सेंटर व फिल्म सिटी भी है। यही नहीं अभी यूपी सरकार ने दावोस में 2.2...