सिमडेगा, फरवरी 5 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसी ज्ञानेंद्र की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 25-26 के अंतर्गत विभिन्न मदों में प्राप्त बजटीय आवंटन के विरुद्ध किए गए व्यय की समीक्षा की गई। बैठक में जिला आपूर्ति, परिवहन, भू-अर्जन, पंचायती राज, खनन, मत्स्य, सामाजिक सुरक्षा, उत्पाद, क्रीड़ा, नगर परिषद सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी अंचल अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान एसी ने विभागवार प्राप्त आवंटन राशि तथा अब तक किए गए व्यय की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राप्त बजटीय आवंटन का शत-प्रतिशत, पारदर्शी एवं समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि विकास योजनाओं का लाभ आम जनता तक समय पर पहुँच सके। समीक्षा के क्रम में लंबित मदों ...