एटा, फरवरी 11 -- भाजपा सरकार किसान, बेरोजगार, मजदूरों के हित की पार्टी नहीं है। बजट में किसी को कुछ नहीं मिला रहा जनता महंगाई से पीड़ित है। बजट किसी भी वर्ग को ध्यान में रखते हुए नहीं पेश किया गया है। इस बजट से हर वर्ग के लोग पीडित है। यूपी का बजट पूरी तरह उद्योगपतियों को बढ़ावा देने के लिए पेश किया गया है।-धर्मेन्द्र सोनी, जिलाध्यक्ष, बसपा एटा। यूपी बजट आम लोगों, किसानों और युवाओं के हित का नहीं है, बजट में न तो शिक्षा और ना ही रोजगार को बढ़ावा देने पर पेश किया गया है। भाजपा सरकार केवल उद्योगपतियों को बढ़वा देने पर पेश करती आ रही है। सरकार को गरीबी और महंगाई कम करने पर ध्यान देना चाहिए। जिससे कि जनता को भला हो सके-आसिफ हुसैन भोले, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस, एटा। केंद्र के बाद आए यूपी के बजट से भी लोगों को निराशा ही हाथ लगी। ना तो रोजगार की को...