लखनऊ, फरवरी 1 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। डिक्की (दलित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री) ने बजट को ऐतिहासिक और दलित उद्यमियों के लिए विकास के नये द्वार खोलने वाला करार दिया है। रविवार को केंद्रीय बजट के प्रस्तावों पर चर्चा करने और उनके प्रभावों का विश्लेषण करने के दौरान संघ के अध्यक्ष मनीष वर्मा ने कहा कि पशुपालन क्षेत्र में निजी भागीदारी और मेडिकल एक्सपर्ट्स के लिए नई योजनाएं दलित समाज के लिए गेम-चेंजर साबित होंगी, क्योंकि यह वर्ग पारंपरिक रूप से पशुधन प्रबंधन से जुड़ा रहा है। इसके अतिरिक्त, मत्स्य पालन के लिए 500 नए जलाशयों का निर्माण और अमृत सरोवरों का कायाकल्प ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता के नए अवसर पैदा करेगा। हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर और सड़क बुनियादी ढांचे पर निरंतर निवेश से माल ढुलाई की लागत कम होगी और औद्योगिक उत्पादकता बढ़ेगी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.