जमशेदपुर, फरवरी 2 -- केंद्रीय बजट 2026 में खेल जगत के लिए राहत और उम्मीद दोनों देखने को मिली है। भारत सरकार ने युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के लिए 3,794.30 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया है, जो पिछले वित्तीय वर्ष के 3,442.32 करोड़ रुपये की तुलना में 10.23 प्रतिशत अधिक है। बढ़े हुए आवंटन से राष्ट्रीय स्तर पर खेल ढांचे को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जमशेदपुर के खिलाड़ियों और कोचों ने इसे युवा प्रतिभाओं के लिए अवसर बताया है। खेल बजट में सबसे अधिक बढ़ोतरी खेलो इंडिया योजना के तहत की गई है, जिसे 800 करोड़ से बढ़ाकर 1,000 करोड़ रुपये कर दिया गया है। वहीं, राष्ट्रीय खेल संघों के लिए आवंटन 340 करोड़ से बढ़ाकर 400 करोड़ रुपये किया गया है। शहर के युवा खिलाड़ियों का मानना है कि इससे ग्राउंड लेवल पर प्रतियोगिताओं, ट्रायल्स और प्रशिक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.