नई दिल्ली, फरवरी 1 -- बजट के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साबित कर दिया कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत का नारा हमारा संकल्प है। इस बजट में न सिर्फ हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर नागरिक को सशक्त बनाने का एक स्पष्ट ब्लूप्रिंट है, बल्कि उसे प्रोत्साहन देने का एक जमीनी विजन भी है, जो उसे हर कदम पर मदद करेगा। यह बजट एक ऐसे भारत के निर्माण की परिकल्पना है, जो विश्व में हर क्षेत्र में अग्रणी हो। - अमित शाह, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री - यह जनभावनाओं और जनअपेक्षाओं पर खरा उतरने वाला बजट है। यह आत्मनिर्भर और विकसित भारत 2047 के संकल्प को सशक्त आधार देता है। इसमें समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए समुचित प्रावधान किए गए हैं। रक्षा क्षेत्र के लिए पिछले वर्ष की अपेक्षा 15 प्रतिशत अधिक धन का आवंटन हुआ है। इस बजट से तीनों सेनाओं के आधुनिकीकरण...