चंदौली, फरवरी 11 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय बजट के बाद बुधवार को प्रदेश सरकार ने भी अपना बजट पेश कर दिया। प्रदेश सरकार के बजट से जिले के उद्यमियों, कारोबारियों, किसानों, महिलाओं, खिलाड़ियों और राजनीतिक दलों ने अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है। उद्यमियों, बुनकरों, खिलाड़ियों ने बजट को अपने अनूकुल बताया तो राजनीति दलों ने अपने अपने हिसाब से प्रतिक्रिया दी। वाराणसी-चंदौली वस्त्र बुनकर संघ के अध्यक्ष राकेश कान्त राय का कहना है कि पिछले 2025 वित्तीय वर्षों में उत्तर प्रदेश सरकार ने हथकरघा व वस्त्र उद्योग का टोटल बजट लगभग 900 करोड़ का था और पावरलूम सब्सिडी के लिए चार सौ करोड़ का बजट था। अभी 2026 के इस बजट में इसे बढा़कर कुल पांच गुना कर दिया गया है। इससे बुनकरी, बुनकरों काफी फायदा होगा। साथ ही जिससे वस्त्र उद्योग को अप्रत्याशित ब...