गुड़गांव, दिसम्बर 24 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवादाता। गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित बजघेड़ा टोल प्लाजा पर मंगलवार देर शाम उस वक्त दहशत फैल गई, जब टोल लाइन में खड़ी एक कार अचानक आग के गोले में तब्दील हो गई। कार के इंजन से धुआं निकलता देख चालक संजय ने सूझबूझ दिखाई और तुरंत कार से बाहर कूद गया। देखते ही देखते आग की ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे टोल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। गनीमत रही कि चालक समय रहते बाहर निकल आया, जिससे उसकी जान बच गई, हालांकि कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई है। जिस कार में आग लगी वह सीएनजी संचालित थी। आग लगते ही टोल कर्मियों में सिलेंडर ब्लास्ट होने का डर पैदा हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कर्मचारियों ने बहादुरी दिखाते हुए तुरंत टोल की दूसरी लाइनों में खड़ी गाड़ियों को सुरक्षित दूरी पर शिफ्ट कराय...