हरदोई, जून 29 -- हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी बाइक चालक राम गोविंद अपने साथी ललित के साथ किसी काम से कहीं गया था। वापस घर आते समय शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे हरपालपुर कस्बे के मुख्य मार्ग पर सदर बाजार में बछड़े से उसकी बाइक टकरा गई। बाइक गिरने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद कस्बे के लोगों ने घटना की जानकारी एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को चिकित्सीय उपचार के लिए सीएचसी हरपालपुर में भर्ती कराया गया हैं। डॉक्टर ने ललित की हालत को गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.