गोड्डा, मई 25 -- गोड्डा। गोड्डा के गंगटा स्थित विद्या विहार स्टडी सेंटर में भारत की प्रथम महिला माउंट एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल के जन्मदिवस के अवसर पर एक प्रेरणात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने के लिए आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता का भी सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के निदेशक आशीष कश्यप ने किया। उन्होंने बछेंद्री पाल के जीवन संघर्ष और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका साहस, मेहनत और आत्मविश्वास आज की पीढ़ी के लिए एक अमूल्य प्रेरणा है। वर्ष 1984 में उन्होंने माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचकर यह सिद्ध किया कि भारतीय महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विविध रंगों एवं शिल्प के माध्यम से अपनी सृजनात्मक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.