बेगुसराय, फरवरी 4 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। सरकारी तौर पर धान की खरीदारी नहीं होने से नाराज किसानों ने बुधवार से प्रखंड कार्यालय पर आमरण अनशन शुरू कर दी है। किसानों ने कहा कि इस साल सरकारी तौर पर धान अधिप्राप्ति की प्रखंड क्षेत्र में महज खानापूरी की गई है। धान अधिप्राप्ति की तिथि समाप्ति के कगार पर है किंतु अब तक धान खरीद का कोई लक्ष्य भी निश्चित नहीं किया जा सका है। सभी पैक्सों पर क्रय केंद्र भी नहीं खोला गया। किसानों ने बताया कि अब तक प्रखंड के गोविंदपुर-तीन व रसीदपुर मात्र दो पैक्सों को ही क्रय केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों में प्रत्येक को 422 क्विंटल धान खरीदने का ही बैंक की ओर से कैश क्रेडिट किया गया था। आमरण अनशन पर बैठे भरौल के किसान शेखर चौधरी, अवध किशोर चौधरी, शीलवंत कुमार, शुभम कुमार, रामनंदन सहनी, श्याम दर्शन ईश्वर, अजीत कुम...