बेगुसराय, अगस्त 30 -- बछवाड़ा। पुलिस ने शुक्रवार की रात अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर विभिन्न मामलों में कुल सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रसीदपुर में छापेमारी कर मारपीट मामले में आरोपित दिनेश केवट, हरेराम केवट व जितेंद्र केवट को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने मरांची गांव में छापेमारी कर जानलेवा हमला मामले में आरोपित शिवेंद्र ईश्वर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रानी गांव में छापेमारी कर नशे की हालत में जयराम महाराज, महेश साह व पप्पू साह को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया गया। नशे की हालत में पकड़े गए तीन लोगों को तेघड़ा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...