संवाददाता, फरवरी 2 -- यूपी के मुरादाबाद में हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपने ही डेढ़ साल के बेटे का सौदा कर दिया। सौदा 50 हजार रुपयों में हुआ था लेकिन बच्चा लेने के बाद खरीदने वाले ने मां को 15 हजार रुपए ही दिए। इससे नाराज होकर महिला पुलिस के पास पहुंच गई। उसने पुलिस को बच्चे के अपहरण की झूठी कहानी सुनाई लेकिन चेहरे के हाव भाव से पुलिस को लगा कि जिसका बच्चा गायब हो गया हो वो ऐसे कैसे रह सकता है। महिला तीन दिन तक पुलिस को गुमराह करती रही। उसके चेहरे पर शिकन तक नहीं थी। लिहाजा पुलिस को उस पर शक हो गया। पुलिस ने पूरे मामले की गहराई से जांच की तो हैरान कर देने वाला इस कलयुगी मां का सच सामने आ गया। इसके बाद पुलिस ने बच्चे को बरामद कर लिया। महिला समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की शुरुआत 29 ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.