लखनऊ, मार्च 29 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता पलटन छावनी स्थित प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को लोक संस्कृति शोध संस्थान की ओर से दादी नानी की कहानी कार्यक्रम हुआ। स्टोरीमैन जीतेश श्रीवास्तव ने बच्चों को अवसर पहचानने की सीख देती प्रेरक कहानी सुनाई। कहानी एक साधु की थी जो गांव में पेड़ के पास साधना करता था। बाढ़ आने पर लोग सुरक्षित स्थान की ओर गए पर साधु ने कहा, भगवान मुझे बचाएंगे। अंततः वह डूब गया। उसकी आत्मा ने ईश्वर से शिकायत की, तो जवाब मिला, मैं तीन बार रूप बदलकर तुम्हें बचाने आया पर तुमने मुझे पहचाना नहीं। इस कहानी से बच्चों को संदेश मिला कि अवसर को पहचानने के लिए आंख और दिमाग खुले रखने चाहिए। कार्यक्रम में टंग ट्विस्टर से उच्चारण शुद्धि और कहानी पर सवाल-जवाब भी हुए। साथ ही वार्षिकोत्सव में माही, गुनगुन, नैनसी आदि बच्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.