विकासनगर, फरवरी 6 -- विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट नंदन सिंह की अदालत ने शुक्रवार को बच्चों से स्मैक तस्करी कराने और स्मैक तस्करी में पकड़े गए आरोपी को जमानत दे दी। आरोपी को बीस हजार रुपये के निजी बंधपत्र और इसी राशि के दो जमानती प्रस्तुत करने के बाद जमानत दे दी गई। आरोपी बिलाल पुत्र इस्लाम, निवासी कुंजा ग्रान्ट विकासनगर को विकासनगर पुलिस ने स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी पर बच्चों से भी स्मैक तस्करी का आरोपी है। आरोपी की ओर से जमानत पत्र देते हुए कहा कि उसे पुलिस ने झूठा फंसाया गया। जबकि शासकीय अधिवक्ता ने जमानत का विरोध किया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद पुलिस ने आरोपी को बीस हजार के व्यक्तिगत बंधपत्र तथा इसी राश के दो जमानती प्रस्तुत करने के बाद जमानत दे दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...