बांदा, दिसम्बर 28 -- बांदा। संवाददाता मटौंध थाना क्षेत्र के ग्राम खैरादा में कुछ लोगों ने महिला व उसके बच्चों के साथ मारपीट की। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। थाना क्षेत्र के ग्राम खैरादा निवासी रामबाई पत्नी वंशगोपाल ने बताया कि जब वह अपने घर की सफाई कर रही थी तब उसे ताला नहीं खोलने दिया गया। बच्चों को मारपीट के इरादे से पारुल, राजू, रामभवन पिता किरपाल, रामभवन की पत्नी ने अंदर खींच लिया। अभद्रता की। किसी तरह बाहर निकाला। आरोपितों ने गाली-गलैज व मारपीट की। जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने रामबाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...